फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां
विज्ञापन

नगीना/बिजनौर। जिले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हो गया। अब राज्यपाल के 30 सितंबर या अगले महीने के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर नगीना और विदुर कुटी पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

संभावना व्यक्त की जा रही है कि राज्यपाल नगीना के विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला उद्योग से जुड़े कारोबारियों से मिलकर इस उद्योग की बारे में जानकारी हासिल करने के साथ साथ लकड़ी पर होने वाले नक्काशी के कार्य को देख सकती हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है की नगीना दौरे के मद्देनजर वह कृषि अनुसंधान केंद्र के अलावा एक जिला एक उत्पाद में प्रदेश सरकार द्वारा चयनित नगीना के वुडक्राफ्ट के उद्यमियों से भी मिल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर विदुर कुटी पर महात्मा विदुर प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र और पंचकर्म सेंटर का उद्घाटन कर सकती हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि अभी कार्यक्रम नहीं आया है। अगले एक सप्ताह में राज्यपाल के जिले के दौरे पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें