फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को और धार देने की तैयारी

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम तिसोतरा में घर घर जाकर घी इकट्ठा करते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
आंदोलन को और धार देने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने अब किसानों के घरों से बाबा टिकैत की अखंड ज्योति के लिए हर घर से दो चम्मच घी और खेत से एक मुट्ठी मिट्टी देने का अभियान शुरू किया है। पूरे जिले में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर में चल रहे आंदोलन को फिर से धार देने की कोशिश की जा रही है। भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से आंदोलन में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। साथ ही किसानों से आर्थिक सहयोग भी लिया। भाकियू पदाधिकारियों ने रविवार से हर घर से दो चम्मच घी और खेत की एक मुट्ठी मिट्टी लेने का अभियान शुरू किया है। गाजीपुर बॉर्डर में जल रही महेंद्र सिंह टिकैत अखंड ज्योति के लिए घी लिया जा रहा है। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान के खेतों की मिट्टी को गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में रखा जाएगा। इसके बाद यह मिट्टी किसानों को वापस गांव गांव जाकर बांटी दी जाएगी। इस दौरान सतपाल प्रधान, राजीव काकरान, राहुल कुमार, सोनू चौधरी, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, अंबुज, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें