फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर-रोडवेज बस की भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
नजीबाबाद में डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त महोबा डिपो की बस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
डंपर-रोडवेज बस की भिड़ंत, छह घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर डंपर और रोडवेज बस में भीषण टक्कर में रोडवेज चालक सहित छह लोग घायल हो गए। घने कोहरे के बीच हुई घटना में करीब दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नजीबाबाद से हरिद्वार दिशा की ओर जा रही महोबा डिपो की रोडवेज बस और मंडावली दिशा से आ रहे डंपर में भीषण टक्कर हो गई। घने कोहरे के चलते अदब सिटी के सामने रविवार को प्रात: करीब छह बजे हुई टक्कर में रोडवेज बस के चालक, परिचालक सहित पांच यात्री चोटिल हो गए। बस में 18 यात्री सवार थे। घायलों में रोडवेज चालक हमीरपुर निवासी राकेश निगम बड़ी हरड़ महोबा निवासी लखनलाल, देहरादून निवासी यात्री महेश, स्योहारा बिजनौर निवासी सुनील कुमार, रोडवेज परिचालक बांदा निवासी अभिलाष कुमार हैं। डंपर के चालक भागूवाला निवासी इमरान को भी चोटें आईं है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया। दो की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घने कोहरे के बीच हुई दुर्घटना में लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति से हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे का जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें