फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। नई शिक्षा नीति को माध्यमिक विद्यालयों में लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने जिला स्तरीय कोआर्डिनेटर अर्थात डीएलसी नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश के सीबीएसई विद्यालयों के 21 प्रधानाचार्य इसमें चयनित हुए हैं। जिले में माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या को डीएलसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति डिग्री कॉलेजों में चालू शिक्षा सत्र 2021-22 से लागू हो गई है। अब नई शिक्षा नीति माध्यमिक विद्यालयों में लागू करने की तैयारी है। जिले में नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास को जिला कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। जिले में सीबीएसई के 120, आईसीएसई के 10, यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। प्रथम चरण में कॉलेजों में छात्रों का शैक्षिक व बौद्धिक स्तर, शिक्षकों की योग्यता के स्तर का पता लगाने पर काम होगा। इसके लिए 217 स्कूलों का चयन होगा। स्कूलों के छात्रों की परीक्षा होगी, इसके बाद विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास ने बताया कि यह भी पता लगाया जाएगा कि स्कूलों में नई शिक्षा नीति के लागू होने में क्या कमियां हैं। नई शिक्षा नीति व चालू शिक्षा नीति में क्या अंतर है। क्रियान्वयन के लिए पहले कक्षा तीन, पांच, आठ व दस के छात्रों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें