फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में अदा हुई नमाज, सादगी से मना त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में अदा हुई नमाज, सादगी से मना त्योहार
विज्ञापन

बिजनौर। पूरे जिले में ईद उल अजहा का पर्व लॉकडाउन का पालन करते हुए सादगी के साथ घरों में ही मनाया गया। मुस्लिमों ने घरों में ही नमाज और कुर्बानी की रस्म अदा की। फोन व सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। मस्जिदों व ईदगाह पर ताले लटके रहे। मस्जिदों में केवल अजान हुई, वहां पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने घरों में ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने की खुदा से दुआ की। मुल्क में अमनोअमान की दुआ मांगी गई।
सुबह बारिश होने से नमाज व कुर्बानी की तैयारी में लगे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन बारिश रुकने के बाद हालात सामान्य हो गए। इसके बाद ईद की नमाज व कुर्बानी अदा की गई। मस्जिदों व ईदगाह पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहां ताले पड़े रहे। मुस्लिमों ने प्रशासन की रोक के बाद मस्जिदों में जाने की कोशिश भी नहीं की। एक दूसरे से जो गले मिलकर ईद की मुबारकबाद नहीं दे सके उन्होंने मुबारकबाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा अपनाया। कुर्बानी के बाद भी लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। पशुओं के अवशेष उठाने के लिए सुबह से ही नगर पालिका के कर्मचारी मुस्तैद रहे। पालिका की गाड़ी आने पर ही उसमें मुस्लिम परिवारों ने पशुओं के अवशेष डाले। इन अवशेषों को बाहर गड्ढों में ले जाकर दबाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों और ईदगाह पर तैनात रही पुलिस
मंडावर/गजरौलाशिव/अफजलगढ़/नूरपुर/राजा का ताजपुर। आसपास के क्षेत्रों में ईद की नमाज घरों में ही अदा की गई। कुर्बानी की रस्म भी घरों में ही हुई। मस्जिदों में केवल अजान हुई। सभी ने एक दूसरे को फोन पर ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस ईद पर पूरी तरह मुस्तैद रही और क्षेत्र में गश्त करती रही। अफजलगढ़ में नगर व क्षेत्र में ईदुल अजहा की नमाज मुस्लिमों ने घर पर अदा की। सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह व जामा मस्जिद पर पुलिस बल मौजूद रहा। तहसीलदार रमेशचंद्र ने भी चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी के साथ नगर में पहुंच कर निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। नूरपुर और राजा का ताजपुर में भी ईद-उल-अजहा का त्योहार सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।

मंडावर में ईद उल अजहा पर तैनात पुलिस बल।- फोटो : BIJNOR

कोतवाली देहात में लॉकडाउन व ईद उल अजहा की नमाज के दौरान फोर्स के साथ तैनात एसपी देहात।- फोटो : BIJNOR

हीमपुरदीपा क्षेत्र में ईदगाह पर तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें