फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर नमाज पढ़कर जानवरों की कुर्बानी दी

विज्ञापन
जलालाबाद में ईद-उल-अजहा पर घर में ही नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
घर पर नमाज पढ़कर जानवरों की कुर्बानी दी
विज्ञापन

नजीबाबाद। ईद-उल-अजहा का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया। मस्जिदों में ईद पर चंद मुस्लिमों ने नमाज अदा की। शासन की गाइडलाइन के अनुसार मुस्लिमों ने घर पर नमाज पढ़कर जानवरों की कुर्बानी दी।
ईद-उल-अजहा पर सवेरे से ही नगर की विभिन्न मस्जिदों में पांच नमाजियों के साथ नमाज अदा की गई। एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा के निर्देशन में प्रात: से ही ईद की सामूहिक नमाज और सामूहिक कुुर्बानी रोकने के लिए प्रशासन चौकन्ना रहा। तड़के 5.30 बजे से ही लोगों ने गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों में नमाज अदा की। घर पर नमाज अदा करने के बाद जानवरों की परंपरागत कुर्बानियां दी गईं।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और शनिवार के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तड़के से ही पुलिस की गश्त जारी रही। मिठाई आदि की चंद दुकानों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खरीदारी हुई।
विज्ञापन

एडीएम और एसपी सिटी ने किया दौरा
नजीबाबाद। एडीएम एफआर एके मिश्र, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह के साथ नगर क्षेत्र, नगर पंचायत जलालाबाद और साहनपुर का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। अजमल खां रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला देखकर घबराकर एक व्यक्ति कटान के जानवर को छोड़कर भागने लगा। पुलिस को चकमा देकर वह व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने जानवर अपने कब्जे में ले लिया। स्थिति स्पष्ट होने पर पुलिस ने कुर्बानी के लिए ले जाए जा रहे जानवर को मालिक के सुपुर्द कर दिया।

जलालाबाद में ईद-उल-अजहा पर घर में ही नमाज अदा करते बच्चे।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें