फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदा कर मांगी खुशहाली की दुआ

Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले भर में ईद सादगीपूर्वक मनाई गई। रिमझिम वर्षा के बीच मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ में हजारों हाथ उठे। लोगों ेन एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बल्लभगढ़ में युवक की पीटकर हत्या के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधी गई।
विज्ञापन


ईदगाह में नमाजियों को खिताब करते हुए मुफ्ती वकार ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है।  इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है। इल्म के बिना कोई भी समाज या मुल्क तरक्की नहीं कर सकता। शहर काजी ताहिर अजी के बेटे नायब शहर काजी माजिद अली ने ईद की नमाज अदा कराई।

डीएम जगतराज, एसपी अतुल शर्मा, पूर्व विधायक रुचिवीरा, चेयरमैन फरीद अहमद, एडीएम सतेंद्र कुमार, एसपी सिटी रामधारी चौरसिया, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, आदि ने नायब शहर काजी माजिद को ईद की मुबारकबाद दी।  उधर, धामपुर में ईद की नमाज ईदगाह में शहर इमाम मुफ्ती मो. कमर कासमी ने अदा कराई। पुलिस ने व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगीना चौक पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को डायवर्ट कर दिया था। उधर, नगीना से भी आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


सपा के शिविर में पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मुसलमानों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे थे।   उधर, अफजलगढ नगर व क्षेत्र मे ईदुल फितर का त्योहार शांतिपूर्वक उत्साह से मनाया गया।  शेरकोट में नगर ईदगाह में मुसलिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। वहीं कासमपुरगढ़ी  में बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना महमुदुलहसन अंसारी ने नमाज अदा कराई।      
उधर, बढ़ापुर, नूरपुर में बिजनौर रोड स्थित ईदगाह पर शहर इमाम मोहम्मद अली ने ईद की नमाज अदा कराई।  बरुकी में बड़ी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। उधर, हल्दौर में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद ने ईदगाह पर को नमाज अदा कराई। नहटौर में ईदगाह में शहर काजी उबैदुर्रहमान ने नमाज अदा कराई। 

चांदपुर में ईदगाह पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद आमीर और जामा मस्जिद पर शहर इमाम मुफ्ती शमशुजमा ने नमाज अदा कराई। । । वहीं कालागढ़ में हाइडिल कॉलोनी में मौलाना मुहम्मद रफी, केंद्रीय कॉलोनी में वेलफेयर सेंटर के मैदान में कारी नौशाद व पुराना कालागढ़ बाजार में मौलाना अकबर कासमी ने नमाज अदा कराई।  उधर, साहनपुर में जामा मस्जिद पर मुफ्ती जमशेद, फिरदौस मस्जिद पर हाफिज अहमद, मोती मस्जिद पर हाफजि इरफान ने ईद की नमाज अदा कराई। 

नजीबाबाद में नजीबाबाद रिवॉल्यूशन संस्था के बैनर तले कुछ युवाओं ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ी। संस्थापक अध्यक्ष जीशान एवं तारिक पठान के नेतृत्व में एकत्र हुए युवाओं का कहना था कि कुछ असामाजिक तत्व धर्म के नाम पर सांप्रदायिक सौहार्द के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुस्लिम युवाओं ने सरकार से ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं शेरकोट में  इस दौरान कुुछ मुसलिमों कथित गोरक्षा कों द्वारा  बीफ के नाम पर कई मुसलिमों की हत्या कर देने के विरोध में      बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर  शांत प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि बीफ के नाम पर देश भर में बेगुनाहों की हत्या किया जाना बड़े अफसोस की बात है।  गोरक्षा के नाम पर हत्यारों के खिलाफ सरकार को कड़ा  कदम उठाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें