फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की ने जामा मस्जिद और मंडी समिति का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद से एलान, घर में पढ़ें नमाज
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। एसडीएम की उपस्थिति में जामा मस्जिद से कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने-अपने घरों पर 14 अप्रैल तक नमाज अदा करने का एलान किया गया। संगीता ने क्षेत्र में भ्रमण कर कोरोना वायरस को हराने के लिए लोगों को घर में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने नगर की जामा मस्जिद पहुंचकर क्षेत्रवासियों से नमाज के लिए समूह में मस्जिदों में न पहुंचने, अपने-अपने घर में रहने की सलाह दीं। वहीं जलालाबाद में शहर काजी जलालाबाद निवासी काजी अफ्फानुल हक ने मुस्लिमों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए मस्जिदों में नमाज न पढ़कर घर पर ही नमाज और इबादत की सलाह दी। शहर काजी ने विभिन्न मस्जिदों के इमामों को भी लॉक डाउन के चलते घर पर ही नमाज पढ़ने के लिए लोगों को समझाने की सलाह दी। उधर, जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदर मौलाना असलम कासमी, जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा और स्टेशन वाली मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती असरार अहमद ने मुस्लिम समुदाय से नमाज अदा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें