फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक, एटीएम और मेडिकल स्टोर पर आने वालों के लिए बनवाई दूरी

विज्ञापन
नजीबाबाद के जलालाबाद क्षेत्र में एटीएम पर आने वालों में दूरी रखवाती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक, एटीएम और मेडिकल स्टोर पर आने वालों के लिए बनवाई दूरी
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। लॉक डाउन के चलते बैंक और मेडिकल स्टोर पर आने वाले लोगों के बीच दूरी बनाने के लिए प्रशासन चौकन्ना है।
जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार ने क्षेत्र के एटीएम में नकदी निकालने आने वालों के बीच दूरी बनाने के लिए एटीएम के बाहर एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर गोले बनवाए ताकि दूरी बनाते हुए ग्राहक एटीएम से सुरक्षित नकदी निकाल सके। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा, जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी, सराय चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह तेवतिया ने भी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बैंक, मेडिकल स्टोर तथा नर्सिंगहोम पहुंचने वाले लोगों के बीच दूरी बनाने तथा क्षेत्र में अनावश्यक रूप से भ्रमण करने वालों पर डंडा फटकार कर सख्ती की। कृष्णा नर्सिंगहोम पर चिकित्सक एके गर्ग ने बाल रोगियों के तीमारदारों के बीच दूरी रखने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें