फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों ने राष्ट्र की खुशहाली और कोरोना के खात्मे को अल्लाह से दुआं मांगी

विज्ञापन
धामपुर में ईद के मौके पर बाजार बंद, पसरा सन्नाटा। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
राष्ट्र की खुशहाली और कोरोना के खात्मे को अल्लाह से दुआ मांगी
विज्ञापन

धामपुर। ईदुल फितर का त्यौहार नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर मुसलमानों ने ईद की नमाज अपने घरों पर पढ़ी। देश की खुशहाली और कोरोना के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। नगर क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए लोग मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज अदा करने नहीं पहुंचे। पुलिस को अंदेशा था कि कोई मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने न पहुंच जाए। इसलिए पुलिस और पीएसी की हर जगह तैनाती की गई थी। नमाज अदा होने से पहले कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने ड्रोन कैमरे को मस्जिदों और ईदगाह के पास उड़ाकर स्थिति का गहनता से जायजा लिया। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई की गई थी और चूना भी डलवाया गया था। जलकल विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति भी सुचारु रही। नमाज अदा होने के बाद घरों से बाहर निकल कर डिस्टंस का पालन करते हुए सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इस बार राजनैतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से कहीं पर भी कोई शिविर नहीं लगाया गया है। न ही कोई नेता गले मिल मुबारकबाद देता नजर आया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सभी स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। मुसलमानों ने नमाज अपने घरों पर ही अदा की।

धामपुर में हाईवे 74 स्थित ईदगाह के बाहर तैनात पुलिस बल।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में ईद की मुबारकबाद देते शहर इमाम मुफ्ती कमर कासमी।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें