फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभात फेरी और झांकी,

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी और झांकी
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रूटमार्च, रैली, झांकी व सामूहिक रूप से होने वाले अन्य कार्यक्रम नहीं होंगे। डीएम ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। कहा है कि उक्त परिवर्तिक कार्यक्रमों के संबंध में जारी होने वाले शासनादेश के अनुपालन में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित रखा जाएगा और व्यस्कों द्वारा जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, उनमें सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क सहित शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि स्वंत्रता दिवस पर सुबह आठ बजे सभी कार्यालयों पर ध्वजारोहण, साढ़े आठ बजे विचार गोष्ठी, नौ बजे पर्यावरण पौधारोपण, साढ़े दस बजे जिला कारागार, कुष्ठ आश्रम व महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम होंगे। 16 अगस्त को शहीदों की याद में नूरपुर में कार्यक्रम होगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी कार्यालयों में प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। बताया कि ये सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए होंगे। बैठक में सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें