फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पावर लिफ्टर अंजलि ने ब्लड डोनेट कर गर्भवती महिला की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पावर लिफ्टर लेखपाल अंजलि त्यागी ने शुक्रवार रात एक गर्भवती महिला को खून दान कर उसकी जान बचाई। पुराना धामपुर निवासी नगमा के शरीर में खून की गंभीर कमी थी, जिससे उसका ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहा था। अंजलि के इस प्रयास के बाद महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, नगमा के शरीर में मात्र सात पॉइंट खून मौजूद था। इस स्थिति में प्रसव के लिए ऑपरेशन करना जोखिम भरा था। नगमा के पिता रफीक अहमद ने बताया कि अंजलि त्यागी को किसी माध्यम से इस स्थिति की जानकारी मिली। अंजलि तुरंत अस्पताल पहुंची और बिना किसी हिचकिचाहट के महिला को खून देने की पेशकश की। उनकी पेशकश से परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। अंजलि ने नगर में संचालित एक ब्लड बैंक में पहुंचकर नगमा के लिए अपना खून दान किया। रफीक अहमद ने बताया कि पहले थोड़ा खून एक जानकार ने दिया था, लेकिन और खून की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
अंजलि त्यागी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला अध्यक्ष भी हैं। रफीक अहमद ने अंजलि के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा, दुनिया में इन्सानियत ही सर्वोपरि है, समाज में नफरतों के लिए अधिक जगह नहीं है। अंजलि ने एक मुस्लिम महिला को बगैर विचारे खून देकर सांप्रदायिक सौहार्द की बड़ी मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें