फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहर में 14 घंटे और मंडावर में 33 घंटे तक बिजली गुल

Fri, 26 Sep 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर के चौधरीपुरम में मंडावर बिजलीघर की 33 केवी लाइन की मरम्मत के कारण 13 से 33 घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे लोगों को गर्मी और पेयजल की भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रभावित नागरिकों ने विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर। शहर के चौधरीपुरम में मंडावर बिजलीघर की 33 केवी लाइन का तार बदले व खंभा लगाने के कार्य से आधे शहर में 13 घंटे से ज्यादा व मंडावर क्षेत्र में 33 घंटे कटौती रही। बिजली कटौती होने से घरों में रखे इंवर्टर ठप हो गए। लोगों को गर्मी, पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

शहर की चौधरीपुरम कालोनी से मंडावर बिजलीघर की 33 केवी बिजली लाइन गुजर रही है। गत बुधवार को उक्त लाइन का तार टूट गया था। इसके विरोध में चौधरीपुरम कालोनी के लोगों ने लाइन हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए थे।
कल देर रात तक बिजली अधिकारियों व प्रशासनिक अफसरों ने समझा कर उठाया। आश्वासन के अनुसार बिजली विभाग ने मंडावर की लाइन के दो नए तार बदलने, एक खंभ लगाने और ऊंचाई करने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लाइन से ही आवास विकास बिजलीघर को भी आपूर्ति होती है। लाइन पर कार्य करने से शहर का आवास विकास बिजलीघर की बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें