फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधानमंत्री से मिलीं विदुर ब्रांड की सचिव जूली देवी

Fri, 26 Sep 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में जूली देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विदुर ब्रांड की उपलब्धियों और ग्रामीण महिलाओं के योगदान पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए इसे महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में बिजनौर की समूह की महिलाओं से विदुर ब्रांड के बारे में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार को विदुर ब्रांड की सचिव जूली देवी ग्राम राजारामपुर खादर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन

समूह सखी जूली देवी ने विदुर ब्रांड की स्थापना, उपलब्धियों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका वृद्धि पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि जिले में विदुर ब्रांड के तहत 150 से अधिक विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें विदुर स्टोर के माध्यम से बेचा जा रहा है।
इसका लाभ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने विदुर ब्रांड की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे स्वदेशी का प्रतीक बताया और कहा कि यह ग्रामीण आत्मनिर्भरता एवं महिला उद्यमिता का प्रेरणादायक मॉडल है। इस पहल को सफल बनाने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे न केवल उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और ब्रांडिंग को गति दी। बल्कि समूह महिलाओं को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें