फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में आएगा कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडियों में आएगा कोल्ड स्टोरेज में रखा आलू
विज्ञापन

बिजनौर। आलू की बढ़ रही कीमतों ने जनता को राहत दिलाने के लिए शासन ने पहल कर दी है। कोल्ड स्टोरेज में रखा गया आलू धीरे-धीरे निकालने के निर्देश दिए गए हैं। आलू स्टोरेज से बाहर आएगा तो इसके दामों में भी थोड़ी नरमी आएगी। जिले के कोल्ड स्टोरेज में करीब 56 हजार क्विंटल से अधिक आलू रखा है।
पिछले साल कोरोना के समय भले ही बाकी फसलों के दाम पिट गए हों, लेकिन आलू के दाम अब भी आसमान छू रहे हैं। अप्रैैल में आलू के दाम आठ रुपये प्रति किलो तक चल रहे थे, लेकिन दूसरी लहर के बाद लगाए गए कोरोना कर्फ्यू ने आलू के दामों में फिर से तेजी ला दी। इस समय भी आलू के दाम 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रहे हैं। आलू की फसल के मुनाफा देने के बाद भी किसानों ने इसका रकबा नहीं बढ़ाया है। आलू की खेती अब भी करीब पांच हजार हेक्टेयर जमीन में ही हो रही है। अब हालात सामान्य होने और होटल भी पहले की तरह खुलने पर दामों में और तेजी आने के कयास लगाए जा रहे थे। शासन ने इसका ध्यान रखते हुए कोल्ड स्टोरेज में रखे किसानों के आलू को धीरे-धीरे निकलवाकर मंडी में पहुंचवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस समय किसान को फसल के दाम भी अच्छे मिल जाएंगे और उपभोक्ताओं को ज्यादा महंगे आलू से भी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर आलू
उन्नति रेफ्रीजीरेशन नूरपुर रोड धामपुर 568.50
अमन कोल्ड स्टोरेज नजीबाबाद रोड किरतपुर 600.50
जैन कोल्ड स्टोरेज कोटद्वार रोड नजीबाबाद 588.85
सागर कोल्ड स्टोरेज चांदपुर 1149.05
नहटौर कोल्ड स्टोरेज नहटौर 656.12
रौनक कोल्ड स्टोरेज बिजनौर 2041.63
कुल आलू 5604.65
नोट : आलू की मात्रा मीट्रिक टन में है।
आलू निकासी के दिए निर्देश : जिला उद्यान अधिकारी
जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के कोल्ड स्टोरेज में काफी आलू रखा है। इसके अलावा बाहर से भी आलू आ रहा है। शासन के निर्देश पर कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू की धीरे-धीरे निकासी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें