फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने तीन दुकानदारों से छह किलो पॉलिथीन जब्त, जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका ने तीन दुकानदारों से छह किलो पॉलिथीन जब्त, जुर्माना लगाया
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिकारियों ने पॉलीथिन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान छह किलो पॉलीथिन को जब्त कर तीन व्यापारियों पर छह सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि पालिका के कर अधीक्षक योगेश आर्य के नेतृत्व में पालिका के आठ सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। बुधवार टीम ने कई स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान तीन लोगों के पास से छह किलो पॉलीथिन बरामद हुई। तीनों पर जुर्माना लगाया गया। टीम ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति पॉलीथीन में सामान रखकर बेचता पाया जाएगा। उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। टीम में अमित गुप्ता, विकास गुप्ता, विशाल अग्रवाल, शमशाद अहमद, सुरेश कुमार, नफीस अहमद, नुसरत अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें