फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन फैक्टरियों को प्रदूषण विभाग ने जारी किए नोटिस

Sat, 05 Jul 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। छोईया में फैक्टरियों द्वारा बरसात की आड़ में केमिकल युक्त पानी बहाया जा रहा है। अब प्रदूषण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदूषण विभाग ने छोईया किनारे स्थापित तीन फैक्टरियों को नोटिस जारी किया है, जिसमें फैक्टरी संचालकों से छोईया का पानी गंदा होने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अमर उजाला में दो जुलाई के अंक में बारिश की आड़, छोइया में ला दी प्रदूषण की बाढ़ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर छपने के बाद प्रशासन और प्रदूषण विभाग ने छोईया में केमिकल युक्त पानी बहाने का संज्ञान लिया। प्रदूषण विभाग की टीम ने छोईया से पानी का नमूना लिया, जिसकी लैब में जांच की जा रही है। जांच होने के बाद साफ हो जाएगा कि छोईया का पानी किस वजह से गंदा हुआ है। साथ ही छोईया में केमिकल युक्त पानी है या नहीं। अधिकारियों का दावा है कि कभी-कभी फैक्टरियों द्वारा सील्ट सफाई कर पानी छोड़ दिया जाता है। इसके लिए छोईया के किनारे स्थापित जैन डिस्टलरी, मोहित पेपर मिल, मोहित पेट्रो केमिकल फैक्टरी को प्रदूषण विभाग ने इस संबंध में नोटिस जारी किए हैं। हर साल बरसात के दिनों में छोईया में केमिकल युक्त बहा दिया जाता है। जो गंगा में मिलकर दूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें