फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नेशनल हाईवे की खामियों को खोजेगा प्रशासन, बैठी जांच

Sat, 05 Jul 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूं तो नेशनल हाईवे के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी राजमार्ग प्राधिकरण संभालता है, मगर अब प्रशासन ने भी हाईवे की खामियों पर नजर टेढ़ी कर दी है। हाईवे की सड़कों में तमाम कमियों को प्रशासन भी खोजेगा इसके लिए डीएम ने एडीएम को जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। बिजनौर में दो फोरलेन हाईवे और एक टू लेन हाईवे का निर्माण चल रहा है। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे में हरिद्वार से नजीबाबाद तक सड़क का निर्माण पांच साल देरी से चल रहा है। इस हाईवे में नजीबाबाद बाईपास भी अभी अधूरा है। इसके अलावा मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। हालांकि बिजनौर से नजीबाबाद तक सड़क फोरलेन हो चुकी है। मगर इस हिस्से में भी स्वाहेड़ी बाईपास पर सर्विस रोड अधूरी है।
विज्ञापन

उधर नजीबाबाद से कोटद्वार तक हाईवे को चौड़ा किया जा रहा है। पिछले दिनों कोटद्वार के पास एक पुलिया धंसने से इस मार्ग पर यातायात दो दिनों तक बंद रहा। जिसके चलते तमाम वाहन नगीना कोटद्वार वाया रायपुर सादात मार्ग से गुजरे। इस सड़क में सूखरो नदी पुल की अप्रोच रोड का काम चल रहा है। जिसके चलते कई वाहन नदी में फंस भी गए थे।
इसके अलावा बिजनौर से कोतवाली तक हाईवे का निर्माण चल रहा है। इसी प्रोजेक्ट में कोतवाली देहात में ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर पिछले दिनों पानी भर गया था। डीएम ने खुद मौके पर जाकर देखा। सड़क निर्माण को लेकर हो रही फजीहत और सिर पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने बाकायदा जांच बैठा दी है। एडीएम न्यायायिक को जांच का आदेश मिला है। जोकि सड़कों के निर्माण, निर्माण में देरी, तकनीकी खामी समेत अवैध कट और ब्लैक स्पॉट आदि बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें