फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 27 May 2018 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में पोलिंग पार्टी रवाना होने के लिए की गई तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नूरपुर विधानभा के उपचुनाव के लिए रविवार को वर्धमान कॉलेज से पोलिंग व पुलिस पार्टियां रवाना होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा में 28 मई को उपचुनाव है। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को सुबह आठ बजे से वर्धमान कॉलेज से रवाना होंगी। पुलिस बल भी चुनाव के लिए यहां से ही भेजा जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार शाम चार बजे डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह ने तमाम अधिकारियों के साथ वर्धेमान कॉलेज पहुंचे और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी व पुलिस टीम को रवाना करने मे लगाए कर्मचारियों की बैठक में डीएम, एसपी ने कहा कि चुनाव निष्पक्षतापूर्वक कराएं। सभी अपनी जिम्मेदारी समझेें। डीएम ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो अफसरों से बताए। चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी  कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पुलिस बल हर जगह मुस्तैद             रहना चाहिए। मतदान केंद्रों पर सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात रहेगा। गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों को चिंहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें