फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन

बिजनौर। अबकी बार चुनावी अभियान में तमाम बदलाव किए गए हैं, जिनके चलते सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से चुनाव प्रचार होना तय है। ऐसे में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है या नहीं, यह पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बाकायदा एक टीम का गठन भी कर दिया गया है।
रविवार को एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस के सोशल मीडिया सेल की बैठक ली, जिसमें चुनाव के वक्त सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म की निगरानी का खाका तैयार हुआ। दो पुलिसकर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपनी ड्यूटी के दौरान फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, व्हाटस एप आदि को लगातार देखना है। जिससे चुनाव में उतरे उम्मीदवार, उनके समर्थक या पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों की पोस्ट, टिप्पणी और फोटो पर नजर रखनी है।
विज्ञापन

इस बार केवल पांच लोग ही प्रचार अभियान में एक साथ जा सकते हैं। वहीं नुक्कड़ सभाओं की भी मनाही है। ऐसे में अगर कोई नुक्कड़ सभा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करेगा तो पुलिस को आचार संहिता के उल्लंघन की खबर मिल जाएगी। पुलिस के सोशल मीडिया सेल की टीम संबंधित थाने को सूचित करेगी।
विज्ञापन

वर्जन
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन सोशल मीडिया पर भी हो सकता है। फेसबुक और व्हाटसएप ग्रुप पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। टीम बना दी गई है।
- डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें