फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2017 के चुनाव में नियम कायदे तोड़ने वालों की होगी सख्त निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चुनाव में नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। साल 2017 के चुनाव में नियम कायदे यानी आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और समर्थकों की इस बार कड़ी निगरानी होगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में जिलेभर में 13 केस आचार संहिता के उल्लंघन में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर दर्ज हुए थे। पुलिस ने निर्धारित समय पर सभी केस में आरोपपत्र भी दाखिल कर दिए। इन मुकदमों की मजबूत पैरवी के लिए एसपी ने दिशा निर्देश दिए हैं। जिन उम्मीदवारों या समर्थकों पर पिछले चुनाव में आचार संहिता के मामले दर्ज हुए हैं, उनकी कड़ी निगरानी होगी। इसके अलावा चुनावों में झगड़ा फसाद करने वाले पुलिस की रडार पर हैं। इनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। साथ ही गुंडा एक्ट और जिलाबदर की निरंतर निगरानी होगी। इस बार सभी मतदान केंद्रों पर एक अलग रजिस्टर पुलिस ने तैयार किया है, जिसमें मतदान केंद्र पर पिछले चुनावों के वक्त का माहौल, झगड़ा फसाद करने वाले, अपराधी और अन्य गतिविधियां दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें