रामगंगा बांध पर सुरक्षा के लिए बने नए गेट का निरीक्षण करते पुलिस व बांध के अधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
बांध सुरक्षा बैरियर पर तैनात होगी पुलिस
कालागढ़। बांध सुरक्षा बैरियर पर पुलिस की तैनाती करने पर सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है। पुलिस व बांध के अधिकारियों ने बैठक कर बांध सुरक्षा के मानक तय किए।
कालागढ़ में रामगंगा बांध सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें रामगंगा बांध पर प्रवेश के लिए बने सुरक्षा बैरियर तीन / चार पर पुलिस की तैनाती का निर्णय लिया गया। सहायक अभियंता सुरक्षा रोहित ढाका ने बताया कि विभाग की ओर से ईई राजीव कपिल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बांध सुरक्षा के अनेक मानकों पर चर्चा हुई। सैडिल बांध मार्ग पर केवल विभागीय आवागमन को ही रखा जायेगा। इसके अलावा रामगंगा बांध पर बने नए गेट को सुरक्षा के लिए खास बताया गया। सुरक्षा बैरियर तीन / चार पर सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस भी तैनात की जाएगी। पुलिस बैरियर से आने जाने वालों की चेकिंग कर सकेगी। बांध पर आम नागरिकों के आवागमन पर रोक विभागीय व शासन के आदेशों के अनुसार जारी रहेगी। बैठक में कोटद्वार के सीओ अनिल जोशी, कालागढ़ थानाध्यक्ष रियाज अहमद आदि शामिल हुए।