फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोमांस की सूृचना पर पुलिस ने ली घर की तलाशी, महिला की मौत

Mon, 26 Aug 2024 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव खटाई के एक घर में गोमांस रखा होने की सूचना पर पुलिस घर की तलाशी लेने पहुंची। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने के ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन

सोमवार को किसी व्यक्ति द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि गांव खटाई में नसीम के घर पर गोमांस रखा है। वही सूचना किरतपुर पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पूर्वाह्न लगभग 11 बजे गांव खटाई डायल 112 के पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त भनेड़ा चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। पुलिस को देख घर में मौजूद नसीम की पत्नी रजिया (55) की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ी देख परिजन रजिया को सरकारी अस्पताल (सीएचसी) ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत से सैकड़ों लोगों ने अस्पताल और थाने पर हंगामा किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। भीम आर्मी के विवेक सैन, धर्मेंद्र, साहिल मेहरा, चेयरमैन नजीबाबाद मौअज्जम इंजीनियर, शाहिद अली खांं आदि ने मुकदमा दर्ज करके दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अस्पताल पर हंगामा कर रहे लोगों को थाना प्रभारी जय भगवान यादव, एसएसआई योगेंद्र शर्मा, कस्बा इंचार्ज शिव कुमार आदि ने शांत करने का प्रयास किया। सीओ देशदीपक का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- पुलिस नहीं ले सकी तलाश
बताया जा रहा है कि अचानक पुलिस की टीम को देख महिला की हालत बिगड़ गई, जिसे लेकर परिजन अस्पताल की ओर दौड़े। इससे पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। जिससे पुलिस घर की तलाशी लिए बिना ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें