बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण से छूटे विद्यार्थियों को पंजीकरण का एक और मौका मिला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों के लिए कक्षा नौ एवं 11 में पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर 10 सितंबर 2024 कर दी है।
विद्यालयों को विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए 50 रुपये प्रति छात्र शुल्क है। विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना है। माध्यमिक विद्यालय 11 सितंबर से 14 सितंबर तक अपलोड विवरण की चेकिंग करेंगे। चेकिंग में यदि कोई संशोधन है, 14 से 20 सितंबर तक संशोधन किया जाएगा। फोटो युक्त नामावली बोर्ड कार्यालय को भेजने के लिए 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि माध्यमिक परिषद ने पंजीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया। अब कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर दस सितंबर कर दी गई। स्कूल की ओर से फोटो युक्त नामावली बोर्ड कार्यालय को भेजने के लिए 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।