बिजनौर। जिले में हर महीने साइबर ठग 20 से 25 लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगाकर साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही है। जुलाई महीने में पुलिस ने साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए सवा दस लाख रुपये वापस कराए।
कुछ दिनों पहले जनपद के एक व्यक्ति से चार करोड़, एक रिटायर्ड अधिकारी से दो करोड़ आठ लाख रुपये की ठगी की गई थी। शातिर डिजिटल अरेस्ट, जीएसटी, इनकम टैक्स, पुलिस अधिकारियों का हवाला देते हुए साइबर ठग ठगी कर रहे हैं।
कई बार पुलिस अधिकारियों की डीपी लगे हुए व्हाट्सएप नंबर से भी ठगी की जा रही है। जुलाई महीने में पुलिस ने साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए जनपद के 22 लोगों के 1027417 रुपये वापस दिलाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोग जागरुकता के अभाव में ठगी का शिकार हो रहे हैं। कई साइबर ठग पकड़ में आ चुके हैं।