अफजलगढ़ के गांव सुआवाला सुरक्षा समिति के सदस्यों से वार्ता करते सीओ। स्रोत पुलिस
- फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।
बेगावाला। चौकी क्षेत्र के ग्राम काजीवाला के जंगल से रविवार दोपहर दो व्यक्तियों को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मारपीट के बाद दोनों को पुलिस को सौंपा दिया गया।
चौकी प्रभारी सत्येंद्र ने बताया कि सीतापुर निवासी दो व्यक्ति परिवार के साथ गांव जलालाबाद में आकर रह रहे हैं और जंगलों में से तोता पड़कर बेचते है। आज ग्रामीणों ने इन्हें चोर समझकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया दोनों व्यक्तियों को बिजनौर थाने भेज दिया गया।
लोगों को जागरूक किया : नूरपुर। रविवार को प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह ने गांव गांव जाकर नागरिकों को चोरों की अफवाहों से बचने तथा संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने गांव अलीनगर पालनी, भवानीपुर तरकौला, उमरी, मोरना में ग्राम प्रधान व ग्राम सुरक्षा समिति के साथ जागरूकता बैठक कर ड्रोन व चोरों की अफवाहों से बचने की अपील की।
वही, अफजलगढ़ क्षेत्र में ड्रोन के बाद अब चोरों का शोर मचने के चलते पुलिस गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक कर रही है। शनिवार की रात सीओ राजेश सिंह सोलंकी तथा थानाध्यक्ष सुमित राठी ने पुलिस बल के साथ गांव सुआवाला, जटपुरा में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गश्त की और लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने गांव में बैठक कर ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की अफवाह की सूचना पुलिस को देने की बात कही।