फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। लूट की फर्जी सूचना पर पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। बाद में मामला समूह के धन कलेक्शन का निकला। पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
सोमवार देर रात्रि 112 पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम मसूरी में समूह एजेंट के साथ लूट हो गई है। घटना की सूचना समूह एजेंट अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ ग्राम मसूरी पहुंचे। मौके पर पांच समूह कलेक्शन एजेंट मिले। कलेक्शन एजेंटों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ मारपीट कर लूट कर ली गई है।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि कलेक्शन एजेंट देर रात समूह का कलेक्शन जमा करने गांव पहुंचे थे। उन्होंने महिलाओं से समूह के पैसे जमा करने को कहा तो कुछ कहासुनी हो गई। महिलाओं ने एजेंटों से दिन में आने के लिए कहा। इसके बाद एजेंट ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस सभी पांच एजेंट को अपने साथ थाने ले आई। मामला झूठी सूचना का निकाला।
विज्ञापन

इस पर थाना अध्यक्ष ने समूह एजेंट को जमकर फटकार लगाई। मंगलवार को सभी पांच एजेंटों कुलदीप, अर्जुन, मोहित, भूपेंद्र, हरवीर का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।
इस संबंध में सीओ नगीना भारत सोनकर ने बताया कि पांचों एजेंटों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया है।ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें