फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों पर रिक्शा चालकों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
नहटौर में ई रिक्शा चालको के साथ मारपीट पर कार्रवाई की मांग करते चालक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नहटौर में पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा चालकों को पीटा
विज्ञापन

नहटौर। पुलिस के द्वारा ई-रिक्शा चालकों के साथ मारपीट करने को लेकर ई-रिक्शा चालकों में आक्रोश फैल गया। ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नहटौर नगर पालिका की पालिका अध्यक्षा फिरोजा खातून के आवास पर ई-रिक्शा चालक एकत्रित हुए। उनका कहना था कि रोजाना की भांति चालक एजेंसी चौराहे पर बने ई-रिक्शा स्टैंड पर खड़े हुए थे। इसी दौरान पुलिस की जीप में से उतरे कुछ सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस की मारपीट में नीटू, शमशाद, ताहिर, शमीम के चोटें आई हैं। पुलिस के रवैये को देखकर ई-रिक्शा चालकों में आक्रोश फैल गया। यूनियन के पदाधिकारी गुलाम साबिर, असद फारूकी, सलीम सिद्दीकी, अनीस अहमद, महफूज अहमद, अतीक अहमद, जावेद जैदी, अमीर अहमद आदि के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि करीब 40 वर्षों से वह इसी स्टैंड पर खड़े होकर रोजी रोटी कमा रहे हैं। यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह हड़ताल करते हुए ई-रिक्शा नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें