उद्यमियों को पुलिस दे रही सुरक्षित वातावरण: एसपी
बिजनौर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चैप्टर बिजनौर द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई। एसपी ने उद्योगों को विकास के लिए जरूरी बताया।
सशक्त उद्यमी और पुलिस मित्र संगोष्ठी में एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी देश, राज्य व शहर की उन्नति के लिए उद्योगों का अहम योगदान होता है। उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। एसपी सिटी डा.प्रवीन रंजन सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया। कहा कि सीसीटीवी कैमरे पुलिस की तीसरी आंख होती हैं। उद्यमियों के प्रतिष्ठानों व घरों पर ये जरूर लगे होने चाहिए। एसपी देेहात रामअर्ज ने साइबर क्राइम से सचेत करते हुए कई जानकारी दीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने अग्निकांड से बचाव के लिए जरूरी यंत्रों के बारे में बताया।
एसोसिएशन के संस्थापक चेयरमैन व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक गोयल ने उद्यमियों को पुलिस के साथ निडर होकर अपनी परेशानी व सुझाव बताने को कहा। चैप्टर चेयरमैन विपुल रस्तोगी ने उद्यमियों का पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का विश्वास दिलाया। संगोष्ठी का संचालन विकास कुमार अग्रवाल ने किया। संगोष्ठी में जुल्फिकार आलम, हर्ष जैमिनी, अमित अग्रवाल, प्रतीक जैन, आशेंद्र अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, धनंजय, पल्लव अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित राजपूत, सचिन जैन, रामेंद्र सिंह, लोकेंद्र सोलंकी, आनू चौधरी, रोशन बिलाल आदि मौजूद रहे।