फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पुलिस ने मारा छापा, मकान में गोवंश काटते पांच आरोपी दबोचे, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Jun 2021 04:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सात आरोपी मौके से फरार हो गए। ये सभी लोग एक मकान में गोवंश का कटान कर रहे थे।
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहसपुर के एक मकान पर छापा मारा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश का कटान कर रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 60 किलो गोवंश का मीट, एक चापड़, तीन छुरी, एक लकड़ी का गुटका व एक रस्सी बरामद की। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि सोमवार की रात लगभग दस बजे सहसपुर चौकी इंचार्ज गंगवार सिंह, हेड कांस्टेबल महेश चंद, हेड कांस्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल धन सिंह मलिक, धीरेंद्र सिंह, देवपाल सिंह और विजय सिंह के साथ कस्बे में चैकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला शेखान तलाई में गयासुद्दीन के मकान पर गयासुद्दीन व उसके परिवार के लोग गोवंश का कटान कर रहे हैं। यह लोग गोवंश का मीट बेचने का काम करते हैं। 

वहीं मुखबिर की सूचना के बाद उपनिरीक्षक गंगवार सिंह ने गयासुद्दीन के मकान पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए मौके से इस्लामुद्दीन, गयासुद्दीन, फहीम, सजाउद्दीन उर्फ कल्लन और बासिद को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि सात लोग भागने में कामयाब रहे।  
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 किलो गोवंश का मीट, एक चापड़, तीन छुरी, एक लकड़ी का गटका और एक रस्सी बरामद की। पुलिस ने इस्लामुद्दीन, गयासुद्दीन, फहीम, सजाउद्दीन उर्फ कल्लन, बासिद, मेहताब, अयूब, नुसरत पत्नी गयासुद्दीन, तरमिना पत्नी इस्लामुद्दीन, साजिया पत्नी बासिद, जायदा पत्नी सजाउद्दीन व गयूर मुहल्ला शेखान तलाई कस्बा सहसपुर थाना स्योहारा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें