फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

बिजनौर। बीएएमएस की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। नगीना के होटल में छात्रा को लेकर जाना भी तस्दीक हो गया है। आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस की टीम नगीना के होटल सुनहरी पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। आरोपी उमेर अपनी बहन की सहेली बीएएमएस की छात्रा को लेकर होटल पहुंचा था। जहां उसने होटल के कमरे में छात्रा से दुष्कर्म किया। यह भी साफ हो गया कि आरोपी ने छात्रा से आठ हजार रुपये लिए थे। पीड़िता ने आरोपी के फोन पे पर रकम भेजी थी। बता दें कि बिजनौर शहर के एक कॉलेज से बीएएमएस कर रही छात्रा हॉस्टल में रहती है। 19 दिसंबर को उसकी सहेली का भाई उमेर उसे जन्मदिन पार्टी में ले जाने के बहाने बसला फुसलाकर ले गया था और नगीना ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म के मामले में साक्ष्य संकलित किए गए हैं। नगीना के होटल में ले जाने की बात पुख्ता हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें