फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिंकी की हत्या में आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम बेरखेड़ा में विवाहिता पिंकी देवी की संदिग्ध मौत और गुपचुप अंतिम संस्कार के मामले में पुलिस ने मृतका के दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले मुख्य आरोपी पति सुनील कुमार को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा में चर्चित पिंकी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतका पिंकी देवी की हत्या और शव जलाकर साक्ष्य मिटाने के मामले में नामजद आरोपी जोगेंद्र और धर्मेंद्र पुत्रगण हीरा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी पति सुनील कुमार को 21 मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि ग्राम बेरखेड़ा निवासी 33 वर्षीय पिंकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि पति और परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी थी तथा शव का गांव से बाहर जंगल में गुपचुप अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। मृतका के भाई सतवीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी अकबरपुर चंडीका, अफजलगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील कुमार, देवर जोगेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या, मारपीट और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने जंगल से शव के जले हुए अवशेष भी बरामद किए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें