सपा नेताओं को घर पर पुलिस ने किया नजरबंद
बिजनौर/चांदपुर। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुलिस ने सपाइयों को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन नहीं करने दिया। सपाई कलक्ट्रेट व सपा कार्यालय नहीं आ सके। उन्हें सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के घर पर रोके रखा गया। सपाइयों ने जिलाध्यक्ष के आवास पर ही प्रदर्शन करके अपना ज्ञापन एसडीएम को दिया। चांदपुर में प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में ज्ञापन लेकर छोड़ा।
सपा ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पुलिस ने सोमवार की सुबह से ही सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के काजीपाड़ा स्थित आवास की घेराबंदी कर ली। राशिद हुसैन को घर पर नजरबंद कर दिया। तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता वहां पहुंचे गए। पुलिस ने किसी भी सपा नेता व कार्यकर्ता को वहां से नहीं निकलने दिया। सपा नेताओं ने राशिद हुसैन के आवास पर ही प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर विक्रमादित्य मलिक को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर डॉ. रमेश तोमर, मदन लाल सैनी, महमूदकस्सार, अखलाक पप्पू, प्रभा चौधरी, दारा सिंह, मंशाराम सैनी, अहमद खिजर समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर पालिका बिजनौर के चेयरपसर्न पति शमशाद अंसारी व जावेद राईन को भी पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद रखा। चांदपुर में जिला महासचिव चौधरी आदित्यवीर सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील पर एकत्र हुए। तहसील पर मौजूद पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओं को थाने ले आई। वहां से ज्ञापन लेकर उन्हें घर भेज दिया। इस दौरान सतसागर यादव, सादिक सिद्दीकी, महाशय कल्याण सिंह, धर्मेंद्र तोमर, लव कुमार प्रधान, बीके कश्यप, आदेश कुमार, दिनेश कुमार, संजय यादव, जगदीश यादव, इरशाद, अकील, करन सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज एडवोकेट, डॉ. फरहत हसन आदि शामिल रहे।
विधायक के आवास पर तैनात रही पुलिस
नगीना। विधायक मनोज पारस के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम विनोद कुमार गौड़ को सौंपा। लेकिन पुलिस ने सपाइयों को तहसील परिसर में नहीं जाने दिया। प्रशासन ने सुबह से सपा विधायक मनोज पारस के आंबेडकर नगर कॉलोनी स्थित घर व कैंप कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया था और आंबेडकर नगर में आने जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। सीओ प्रभात कुमार व तहसीलदार हामिद हुसैन ने विधायक मनोज पारस से कई बार वार्ता कर घर के बाहर ही ज्ञापन देने का अनुरोध किया। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, नगर अध्यक्ष सैयद आसिफ अली, धर्मेंद्र पारस, अक्शेष पारस, सुधीर राठी, शिवकुमार गोस्वामी, विजय पाल सिंह, आलमगीर उस्मानी, शेख़ परवेज पाशी, असलम कुरैशी, ताहिर सिद्दीकी, शेख अंजार, इकबाल कुरैशी, वकील कुरैशी, अभिषेक मिश्रा, सलीम प्रधान समेत आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में सपा के धरने के दौरान अध्यक्ष के आवास पर तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR