फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोनिका की आत्महत्या में पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
- हनीट्रैप और साइबर अपराध के पहलू पर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

- व्हाट्स कॉल के जरिए पैसों की डिमांड करने वाले आरोपी की पहचान हो रही मुश्किल
- मेटा के मुख्यालय को मेल भेजकर मांगी गई है कॉलर की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। 24 दिन पहले हुए मोनिका सुसाइड केस में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि व्हाट्स एप (मेटा) के मुख्यालय मेल भेजकर आरोपी कॉलर के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। हनीट्रैप और साइबर अपराध के पहलू पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव भोगी में रणधीर की पत्नी मोनिका ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। उस वक्त परिजनों ने पुलिस बिना बताए ही अंतिम संस्कार भी कर दिया। मगर अंतिम संस्कार के वक्त मोनिका के फोन पर एक कॉल आई तो आत्महत्या की वजह सामने आ सकी। क्योंकि कॉल करने वाला आरोपी लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था, परिजनों का कहना था कि मोनिका ने एक जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर आरोपी के खाते में रकम भेजी थी। रकम की बार बार डिमांड के चलते माना गया कि साइबर अपराधी ऐसा कर रहे हैं। उधर पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि आरोपी हनीट्रैप के जाल में फंसाकर रकम ऐंठ रहा था। क्योंकि मृतक के मोबाइल में कुछ अश्लील वीडियो मिले थे जोकि आरोपी के द्वारा भेजे गए थे। व्हाट्स कॉल के जरिए पैसों की डिमांड करने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने मेटा के मुख्यालय को मेल भेजकर जानकारी मांगी गई। वहां से जानकारी मिलने के बाद ही आरोपी को तस्दीक किया जा सकेगा। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी की पहचान के लिए मेटा से जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें