फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के बीच स्थित खंभे और ट्रांसफार्मरों की नहीं ले रहा कोई सुध

विज्ञापन
बिजनौर में मोहल्ला काजीपाड़ा में सड़क किनारे सड़क के बीचोबीच खड़ा विद्युत पोल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सड़कों के बीच खंभे और ट्रांसफार्मर, हादसे को न्योता
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली के केवल दो खंभे टूटने से आधे शहर की बिजली करीब 18 घंटे तक गुल रही। जिला मुख्यालय पर कई खंभे सड़क के बीच खड़े हैं और ट्रांसफार्मर भी नीचे ही रखे हैं। अगर ये किसी बड़े वाहन की चपेट में आ जाएं तो बड़ा हादसा होने के साथ साथ शहर की लाइट भी घंटों बाधित रहेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर प्रशासन आए दिन सड़कों से अतिक्रमण हटवाता है। लेकिन सड़क के लगभग बीच में लगे खंभों और जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों की ओर ध्यान नहीं है। काजीपाड़ा में नगर पालिका द्वारा सड़क के बीच में डिवाइडर बनवाया गया है। लेकिन सड़क के बाईं ओर बिजली का एक खंभा सड़क के बीच में खड़ा है। इस वजह से यहां से दोपहिया वाहन नहीं निकल पाते हैं। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत विद्युत निगम के अफसरों से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यही हाल ट्रांसफार्मरों का है। केवल दो खंभे टूटने से जब जिला मुख्यालय की बिजली 18 घंटे तक गुल हो सकती है तो उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल होने की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। तीन साल पहले नई बस्ती में बुखारा के सामने स्थित बिजलीघर का एक ट्रांसफार्मर खराब होने से चिलचिलाती गर्मी में करीब तीन दिन तक शहर की बिजली गुल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें