फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड बॉल पूल टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया

विज्ञापन
नगीना में एड बॉल पूल टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एड बॉल पूल टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

बिजनौर, नगीना। 40 दिनों से नगीना में चल रहे एड बॉल पूल टूर्नामेंट का बुधवार रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में विजेताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मोहल्ला काजी सराय में शहजाद अहमद के घर पर चल रहे एड बाल पूल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सीनियर वर्ग में सैफ शमशी ने अनस शेख को, जूनियर वर्ग में अकरम शेख ने गुलजार अंसारी को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीता। पालिका के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, पूर्व विधायक सतीश गौतम ने दोनों विजेताओं, अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के आयोजक शहजाद अहमद ने बताया कि यह टूर्नामेंट उनके घर में पिछले 40 दिनों से चल रहा था। इसमें 128 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शेख जमशेद, शेख सद्दन ठेकेदार, मसरूर भाई, शेख मुनीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें