फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
नजीबाबाद में ताईक्वांडो चैंपियन​शिप में भाग लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नजीबाबाद में ओपन बिजनौर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

जिले के 20 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 स्कूलों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गाें की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मेडल जीते।

ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 का शुभारंभ एसडीएम राज बहादुर सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह, आकाश कान्हा कर्णवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा ने फीता काटकर किया गया। इसके बाद सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर-29 में सुक्रत सिंह और अंडर-32 में कार्तिक मेहरा ने गोल्ड मेडल जीता। सीनियर बालिका वर्ग के अंडर-46 में वैष्णवी, अंडर-49 में निकिता सैनी, कैडेट बालिका वर्ग के अंडर-37 में दीपांशी और अंडर-41 में इशिका ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-33 में यश कुमार, अंडर-41 में आर्यन और अंडर-45 में माधव ने गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा कई वर्गाें की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

एसोसिएशन सचिव राजू राजपूत ने बताया कि चैंपियनशिप में इंपीरियल इंटरनेशनल, गुरुकुल इंटरनेशनल, सेंट मैरी, कन्या गुरुकुल विद्यापीठ, वालिया ग्लोबल, द्रोणा इंटरनेशनल आदि विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें