फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म बदलने पर जान पर बनी

Mon, 11 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक पर उतरी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन का प्लेटफार्म अचानक बदले जाने से यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। दूसरे प्लेटफार्म पर जल्द गाड़ी पकड़ने के चक्कर में काफी संख्या में मुसाफिर रेलवे लाइन पार करके ही जाने लगे। इसी बीच आई सेना के कोच वाली दूसरी गाड़ी ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के प्लेटफार्म नंबर चार पर रविवार  सुबह सैकड़ों यात्री कोटद्वार जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। करीब 11:30 बजे रेलवे  स्टेशन से अचानक उद्घोषणा हुई  कि पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म चार के स्थान पर प्लेटफार्म तीन से कोटद्वार के लिए रवाना होगी। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अधिकतर यात्री रेलवे ट्रैक पार करके ही दूसरी ओर जाने लगे।

इसी बीच, मुरादाबाद से अप रूट की ओर एक सेना के कोच वाली ट्रेन वहां पहुंची। सामने यात्रिया की भीड़ देख चालक ने हार्न बजाकर एमरजेंसी ब्रेक लगाए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, शंटिंग कर ट्रेन को प्लेटफार्म पर लगाने से पहले ही यात्री वाशिंग लाइन की ओर खड़े कोचों में सवार होने के लिए पहुंचे तो रेलकर्मियों और यात्रियों में हल्की नोंकझोंक भी हुई। बता दें कि अचानक प्लेटफार्म बदलने से पहले भी यात्रियों की जान खतरे में पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें