नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल समेत नगर के विद्यालयों में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह ने मुख्य रसायन रसायन विद वीके मिश्रा, मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की उपस्थिति में चीनी मिल परिसर में पौधरोपण किया। सुखबीर सिंह ने कहा कि धरती को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण करना बहुत जरूरी हैं। कार्यक्रम में लैब इंचार्ज महिपाल सिंह, अवर अभियंता पंकज रावत, विवेक यादव, आलोक गुप्ता, अशोक वर्मा, सुधीर कुमार, राजेंद्र कुमार, जफर जैदी आदि मौजूद रहे।
उधर, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानाचार्य सोमप्रकाश, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सतीश कुमार, बैंक कर्मचारियों और केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के सहयोग से 500 पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्र के कताई पर्यवेक्षक एनएन शर्मा, मनीष कुमार, डॉ. विपिन कुमार आदि शामिल रहे। सन साइन पब्लिक स्कूल फजलपुर तबेला में प्रबंधक विनोद मित्तल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। नजीबाबाद प्राइवेट आईटीआई में प्रबंधक रिजवान निजामी ने प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, आसिम आदि की उपस्थिति में पौधरोपण किया।