78 ग्राम पंचायतों में किया गया पौधरोपण
अफजलगढ़/स्योहारा। ब्लाक क्षेत्र की 78 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया है। सवेरे से डीएम के निर्देशानुसार क्षेत्र के 78 ग्राम पंचायतों के गांवों के विद्यालयों, ग्राम समाज की खाली भूमि, श्मशान घाट आदि स्थलों पर वृहद पौधरोपण कराया गया।
बीडीओ जौहरी ने बताया कि ब्लाक अफजलगढ़ की 78 ग्राम पंचायतों अजीमुल्ला नगर, हिदायतपुर सीरवासुचन्द, कासमपुर गढ़ी, फजलाबाद परमानन्दपुर, पुक्खेवाला, त्रिलोकपुर, शिवपुरी, नारायणपुर, भवानीपुर, हरेवली आदि ग्राम पंचायतों में एक लाख 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें करीब 81 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, बलकार सिंह, मनोज कुमार, व लेखपालों का सहयोग रहा। वहीं स्योहारा में विधायक अशोक राणा के नेतृत्व में गांव सदाफल और लंबाखेड़ा में पौधरोपण किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु, ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप सिंह आदि रहे।
पुलिसकर्मियों ने भी पौधे लगाए
फोटो-9
नगीना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों व सभासदों ने वाटर वर्क्स परिसर, जोहर द्वार चौराहे, नगीना कोतवाली रेलवे क्रॉसिंग के पास, नगर पालिका कार्यालय परिसर आदि जगहों में पौधे लगाए। इस मौके पर कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में किए गए कार्यक्रम में पौधरोपण पुलिस कर्मियों से भी कराया गया। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, पालिका के नामित सदस्य अजीत अग्रवाल, प्रमोद चौहान, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।