फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे नहीं भरे जाएंगे, नई सड़क बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे नहीं भरे जाएंगे, नई सड़क बनेगी
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे की हालत खस्ता हो रखी है। हालांकि गड्ढों को भरने का काम चल रहा है, लेकिन ये गड्ढे फिर बन जाएंगे। इससे निपटने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सड़क मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। बहसूमा से बिजनौर तक तारकोल-बजरी की दो परत डाली जाएंगी।
मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जाना था। मेरठ से बहसूमा तक और बिजनौर से नजीबाबाद तक फोरलेन किए जाने का काम तेजी चल रहा है। हालांकि बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन का निर्माण हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य की वजह से एनओसी के बाद ही हो सकेगा। एनओसी मिलने में कितना समय लगे यह कहा नहीं जा सकता। ऐसे में बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन बाद में किया जाएगा। उधर, बहसूमा से बिजनौर तक सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इन्हीं गड्ढों की वजह से हाईवे के दो अधिकारियों को डीएम ने चार घंटे तक हिरासत में बैठा लिया था। जिसके बाद गड्ढे भरे जाने लगे। गड्ढामुक्त होना इस सड़क की बदहाली का समाधान नहीं है। ऐसे में सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि बजट जल्द जारी होते ही बहसूमा से बिजनौर तक सड़क पर तारकोल बजरी की नई परत डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार बन रहे हैं नए गड्ढे
मेरठ से बिजनौर तक सड़क इतनी खराब हो गई है कि एक गड्ढा भरा जाता है तो दूसरा गड्ढा उसके पास ही कुछ दिनों में बन जाता है। गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि गड्ढामुक्त अभियान से काम नहीं चल रहा है। क्योंकि चार महीने में ही कई बार गड्ढों को बड़े स्तर पर भरा गया। इसके बाद भी गड्ढे बनते जा रहे हैं। नजीबाबाद से कोटद्वार रोड भी बदहाल है। नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क जल्दी टूट रही है। गड्ढे भरने से भी काम नहीं चल रहा है। सड़क के समतलीकरण के लिए फाइल चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें