फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोरोना टीकाकरण प्रभावित हुआ।
एनएचएम कर्मचारी सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिर भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उनकी वेतन विसंगति भी दूर नहीं की जा रही हैं। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने, रिक्त पदों पर स्थानांतरण खोलने, आउट सोर्सिंग नीति बंद करने, बीमा पॉलिसी का लाभ देने और आशाओं को मानदेय देने की मांग की गई। मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोबिन कुमार, दिशा, रश्मि, वर्षा, नीतिका, डॉ.समीर भटनागर, विपिन गौड़, संकेत गहलौत, ऋतु वर्मा, रोहित राघव आदि मौजूद रहे। वहीं कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। टीकाकरण के लिए जिले में रोज करीब 250 सत्र लग रहे हैं। मंगलार को आधे सत्र ही लग पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें