फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्मचारी की आत्महत्या में पेट्रोल पंप स्वामी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेट्रोल पंप पर काम करता था मृतक, तीन साल से पेट्रोल पंप स्वामी ने नहीं दिया था वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा। तीन साल से वेतन नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी हेमचंद उर्फ भोले ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वेतन नहीं मिलने का खुलासा सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस ने आत्महत्या के उकसाने के आरोप में पेट्रोल पंप स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव रावटी निवासी हेमचंद उर्फ भोले (55) पुत्र लीला सिंह अम्हेड़ा स्थित सांई फिलिंग स्टेशन पर तीन वर्षों से नौकरी करता था। मृतक की पत्नी कमलेश देवी के अनुसार उसके पति 25 सितंबर 2026 की दोपहर से लापता थे। जोकि घर से पेट्रोल पंप अम्हेड़ा में दावत खाने के लिए पत्नी से कहकर निकले और फिर नहीं लौटे। पुलिस ने 30 सितंबर की शाम हेमचंद के शव को जंगल स्थित उसके खेत में पॉपुलर के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कमलेश देवी द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पेट्रोल पंप स्वामी विमल गुप्ता नई बस्ती बिजनौर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट की होगी जांच : सीओ
सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि मृतक की जब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने पेट्रोल पंप स्वामी पर 3000 रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन वर्ष की एक लाख रुपये से अधिक तनख्वाह की राशि नहीं दिए जाने से दुखी होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। सुसाइड नोट की लेखनी की जांच की जांच की जाएगी, ताकि पता चल सके कि आखिर मृतक ने ही लिखा है या किसी अन्य ने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें