फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। हाईवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के निकट सड़क हादसे में घायल कार सवार तीसरे युवक शुभम सैनी (18) पुत्र शीशराम की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में अब तक तीन युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि गंभीर रूप से घायल वासु पुत्र चंद्र का मेरठ में गंभीर हालत में अभी भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 सितंबर की रात स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी चार युवकों की आई-टेन कार हाईवे पर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में सामने से आ रही अर्टिगा गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार गौतम सैनी 24 वर्ष पुत्र स्व. कमल सैनी और सुमित सैनी 19 वर्ष पुत्र महेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत गई थी। कार सवार घायल शुभम और वासु काे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार देर रात शुभम सैनी की भी मौत हो गई।
शुभम के भाई आकाश ने बताया कि उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शुभम चार भाइयों में सबसे छोटा था। नगर में ही एक सराफा व्यापारी की दुकान पर काम करता था। बृहस्पतिवार को शुभम का शव घर पहुंचा तो कॉलोनी में मातम पसर गया। मृतक का अंतिम संस्कार नगर के श्मशान घाट कर कर दिया गया। उधर हादसे में घायल चौथे कार सवार वासु का अभी मेरठ में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें