फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बराबरी करने की राह पर डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की बराबरी करने की राह पर डीजल
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन खुलने के साथ ही पेट्रोल व डीजल की कीमत तेजी से बढ़ी हैं। मई के मुकाबले पेट्रोल के दाम में अब तक 6.54 रुपये और डीजल में 8.07 रुपये तक की वृद्धि हो चुकी है। पेट्रोल व डीजल के दाम में 30 से 40 पैसे प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि हो रही है। कोरोना महामारी में मंदी की मार झेल रही जनता के लिए पेट्रोल व डीजल की महंगाई ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मार्च, अप्रैल और मई माह में लॉकडाउन लागू रहा। लॉकडाउन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटे थे। जून में सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी तो, पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। मई मेें पेट्रोल के दाम 73.83 और डीजल के दाम 63.77 रुपये प्रति लीटर थे। 24 जून को पेट्रोल के दाम 80.37 और डीजल के दाम 71.84 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। इससे आम आदमी पर तो महंगाई की मार पड़ ही रही है व्यापारी और किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

नुकसान में हैं किसान : दिगंबर सिंह
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन में तो वैसे ही फल, दूध के दाम सही नहीं मिले। सरकार की नीयत अगर किसानों को खत्म करने की ही है तो उनकी फसलों पर ट्रैक्टर चलवा दे। सरकार किसानों के लिए सब्सिडी का एलान करे।
जनता को दें राहत : कुच्छल
व्यापारी नेता मनोज कुच्छल का कहना है कि लॉकडाउन में व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। अब भी बाजार में ग्राहक नहीं है। ऐसे में सरकार क्या सोचकर पेट्रोल व डीजल के दामों में इजाफा कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बहुत कम हैं। ऐसे समय में सरकार को जनता को राहत देनी चाहिए।
कारोबार प्रभावित: शर्मा
व्यापारी विनीत शर्मा का कहना है कि वे धर्म कांटे लगाते हैं। लॉकडाउन के बाद काम कम हो गया, जबकि डीजल, पेट्रोल की कीमत बढ़ने से माल मंगवाने, भिजवाने में ज्यादा खर्च आ रहा है। कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

लागत बढ़ी: इरशाद
काष्ठ कला उद्यमी इरशाद मुल्तानी का कहना है कि बिजली आपूर्ति न होने पर जेनरेटर चलाना पड़ रहा है। माल तैयार करने की लागत बढ़ रही है। सरकार बिजली के रेट कम करेे या फिर सब्सिडी दिलाए।
10 दिन के दौरान बढ़े दाम
तारीख ------ पेट्रोल ------ डीजल
24 जून ---- 80.55 ----- 71.84
23 जून ---- 80.47 ----- 71.47
22 जून ---- 80.22 ----- 71.05
21 जून ---- 80.15 ----- 70.78
20 जून ---- 79.80 ----- 70.24
19 जून ---- 79.49 ----- 69.85
18 जून ---- 79.04 ----- 69.35
17 जून ---- 78.53 ----- 68.75
16 जून ---- 78.11------ 68.29
15 जून ---- 77.61 ----- 67.72
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें