फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी में स्थापित होंगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत अस्पतालों में आने वाले मरीजों को कोरोना से बचने के लिए उपाय बताए जाएंगे और उन्हें साफ सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके बाद ही मरीजों को अस्पताल में प्रवेश देकर आगे उपचार किया जाएगा। जिले में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। जिले में 11 प्राथमिक और 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार हेल्प डेस्क की स्थापना करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। हेल्प डेस्ककर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, फेस कवर/मास्क लगाने, सेनिटाइजर/साबुन से हाथ धोने आरोग्य सेतु एवं आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें