फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद में होता है व्यक्तित्व निर्माण : प्रो. केपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद में होता है व्यक्तित्व निर्माण : प्रो. केपी सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। एबीवीपी संगठन व्यक्तित्व निर्माण कराता है। जिसके माध्यम से युवा रोजगार पाने की कोशिश नहीं करते बल्कि रोजगार देने की कोशिश करते हैं और स्टार्टअप में जाते हैं। मैं भी इस संगठन से जुड़ा रहा हूं। यह बातें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहीं। मौका था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन का। जिसमें विद्यार्थी जीवन के तमाम पहलुओं पर भी चर्चा की गई। वहीं, शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
रविवार को कृष्णा फार्म में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेरठ प्रांत का 62वां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। एमजेेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और विशिष्ट अतिथि संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह रहीं। स्वागत समिति अध्यक्ष अमित गोयल रहे। अधिवेशन में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित के मुद्दों पर समाज के साथ खड़ी रहती है। मौसम चौधरी ने अभाविप से जुड़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को नमन किया। कहा कि वो ऐसे व्यक्ति होते हैं जो आपके द्वारा किए गए कार्य को सहमति देते हैं। वीर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रांतीय कार्य प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी बहुत आवश्यक है, इसलिए अधिवेशन होने आवश्यक हैं। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में मुजफ्फरनगर के डॉ. श्यामनारायण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, हंस चौधरी को प्रदेशमंत्री चुना गया। डॉ. राजकुमार मेरठ, डॉ. विश्वास त्रिपाठी ग्रेटर नोएडा, डॉ. मीनू महरोत्रा मुरादाबाद, दिनकर मलिक सहारनपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। राहुल सिंह मेरठ, क्षमा शर्मा हापुड़, वंदन कौशिक सहारनपुर, सचिन सिंह मुरादाबाद, अनुज गुर्जर ग्रेटर नोएडा को प्रदेश सहमंत्री मनाया गया। प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. रविंद्र गोयल को बनाया गया। कार्यक्रम में स्वागत समिति महामंत्री विवेक कर्णवाल, प्रांत अध्यक्ष डॉ. श्याम नारायण सिंह, प्रांत अध्यक्ष हंस चौधरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, नगर मंत्री ईशांत राजपूत आदि मौजूद रहे। अधिवेशन में अभाविप के बिजनौर सहित गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल आदि जिलों के कॉलेज इकाई से ऊपर के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें