फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोरा लेकर किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 13 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन अभाविप के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्राइवेट स्कूलों में फीस और कोर्स के नाम पर की जा रही व्यवस्थित लूट के खिलाफ अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। अभिभावक और छात्रों ने भी स्कूलों में की जा रही लूट के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने स्कूलों में मनमानी फीस और कोर्स पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी  कटोरा व बैनर लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई के नाम पर प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। स्कूलों द्वारा बच्चों का कोर्स भी किसी एक खास दुकान से महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। अमर उजाला ने फीस व कोर्स बिक्री के खिलाफ आम जनता की पीड़ा पर अभियान चलाया था। अमर उजाला के इस अभियान को जनता व अभिभावकों का साथ मिला है।

बुधवार को राष्ट्र निर्माण न्यास ने मनमानी फीस व कोर्स बिक्री के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन आर्य समाज मंदिर से शुरू हुआ। न्यास सदस्य व अभिभावक हाथों में अनेक नारे लिखे बैनर लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बिल्डिंग फीस, ट्यूशन फीस, स्मार्ट क्लास फीस, एक्टिविटी फीस, एग्जाम फीस, ड्रेस, कोर्स आदि के नाम पर प्राइवेट स्कूल अभिभावकों ने मनमानी रकम वसूलकर उनका शोषण कर रहे हैं। तीन-तीन महीने की फीस एडवांस में ली जाती है और फीस न देने पर बच्चों का शोषण किया जाता है और नोटिस भेजकर विलंब शुल्क तक वसूला जाता है।
विज्ञापन


कहा कि दस दिन में कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान राजीव आर्य, सितम सिंह, गुणपाल आर्य, सतीश चौहान, इंद्रदेव आर्य, अमित कुमार, विनोद मलिक, विनोद मलिक, पिंटू मलिक, धर्मेंद्र कटारिया, मणिपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

वहीं एबीवीपी ने भी हाथों में कटोरा व बैनर लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मध्य वर्गीय परिवार अपनी कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा केवल बच्चों की पढ़ाई पर ही खर्च करने को मजबूर हैं। गरीब परिवार प्राइवेट स्कूलों में बच्चे तक नहीं पढ़ा सकता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित राजपूत ने कहा कि देश में शिक्षा के मंदिर के नाम से जाने जानने वाले स्कूल व्यापार का केंद्र बन गए हैं।

विभाग सहसंयोजक रोबिन चौधरी ने कहा कि मनमानी फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गौरव सैनी, लवी राजपूत, हिमांशु, रंजीत, कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें