फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीपुर में खुलेगा आलू क्रय केंद्र

Thu, 13 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मुख्यमंत्री की घोषणा के अगले दिन ही जिले में आलू की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के पास पृथ्वीपुर को आलू क्रय केंद्र खोलने के लिए चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में किसान करीब 27 हजार हेक्टेअर जमीन में आलू बोते हैं। इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है। इस कारण बाजार में आलू के दाम पिछले सालों से आधे ही रह गए है। पिछले साल आढ़त पर करीब 900 रुपये प्रति कुंतल के मुकाबले इस बार केवल 450 रुपये का भाव है।

 जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मलिक के अनुसार, क्रय केंद्र पर 487 रुपये प्रति कुंतल की दर से आलू खरीदा जाएगा। किसान कितना भी आलू ला सकते हैं। फसल का मूल्य किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें