फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा पार रखवाली करने गए लोगों को एनडीआरएफ ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा पार खेतों की रखवाली करने गए कई लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने कर कड़ी मशक्कत के बाद उनफती गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को गंगा पार रखवाली कर रहे मंडावर क्षेत्र के गांव हृदय रामपुर में गंगा पार रखवाली करने गए बुध सिंह, राजपाल, अमर सिंह निवासी सीमला आदि आठ लोगों गंगा पार खादर क्षेत्र में खेतों की रखवाली करते हैं। लगातार तीन दिन से हो रही भारी वर्षा के बीच अपने डेरों पर फंसे हुए थे। बताया जाता है कि जैसे ही ग्रामवासियों ने प्रशासन को उक्त लोगों के फंसे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रसाशन ने शीघ्र ही नायब तहसीलदार मंडावर फैसल कमर नायब तहसीलदार राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। बताया जाता है कि एनडीआरएफ की टीम मदर बोर्ड में बैठकर आठों व्यक्तियों को पांच घंटे रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल गंगा से बाहर ले आई। टीम में नायब तहसीलदार मंडावर फैसल कमर, राजस्व निरीक्षक कपिल भटनागर आदि एवं एनडीआरएफ टीम, एसएचओ मंडावर, प्रधानपति साजिद चौधरी ने गंगा पार हृदय रामपुर में फंसे लोगों को सकुशल गंगा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें